DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

7वीं KAD दरभंगा जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन

दरभंगा। दरभंगा लाइव न्यूज़

कराटे एसोसिएशनऑफ़ दरभंगा के तत्वावधान में 7वीं KAD दरभंगा जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 (सब-जूनियर, कैडेट एवं जूनियर वर्ग) का आयोजन 08 फरवरी को ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, लक्ष्मी सागर, दरभंगा के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष जय कुमार झा, सचिव नन्द किशोर यादव, प्राचार्य अभिषेक कुमार गुप्ता एवं विभा देवी जिला परिषद सदस्य, डी आर डी निदेशक मधुबनी राघवेन्द्र ठाकुर एवं सि एम आर्ट काॅलेज के असिसटेंन्ट प्रोफेसर उपेन्द्र झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला।

कराटे एसोसिएशन ऑफ़ दरभंगा के महासचिव मुकेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन दारभंगा जिला कराटे टीम के लिए किया गया है, जो आगामी राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता के सफल संचालन में KIO क्वालिफाइड तकनीकी पदाधिकारियों एवं निर्णायकों की अहम भूमिका रही। इनमें दरभंगा से श्रुति सिंह (मुख्य निर्णायक), सहरसा से इफ्तेखार राही एवं राम कुमार, तथा खगड़िया से अभिमन्यु कुमार एवं सुधांशु गुप्ता शामिल रहे।

इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन ऑफ़ दरभंगा के अध्यक्ष राजीव रंजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव सह ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक, उपाध्यक्ष रफी ज़ोहार, घनश्याम कुमार, सदस्य सत्यम चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु विद्यालय प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।

MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *