DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

दरभंगा विधायक संजय सरावगी की माताजी के निधन पर उमड़ा शोक, अखिल भारतीय मिथिला संघ ने आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

Sanjay Saraogi के आवास पर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

दरभंगा में शोक की लहर: विधायक संजय सरावगी की 76 वर्षीय माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि

दरभंगा, 15 फरवरी 2026। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा नगर विधायक सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi की 76 वर्षीय माताजी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा ‘संतोष’ ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दिवंगत माताजी धर्मपरायण थीं तथा गरीबों और वंचितों की सेवा एवं दान-पुण्य में सदैव अग्रणी रहती थीं।

इस अवसर पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिला अध्यक्ष पप्पू चौधरी ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की मोक्ष प्राप्ति की कामना की।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में फेडरेशन के नगर अध्यक्ष अवधेश चौधरी ‘मुन्ना’, संघ के प्रवक्ता रौशन कुमार झा, युवा अध्यक्ष एवं छात्र नेता दीपक झा, पवन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शोक व्यक्त करते हुए सभी ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *