DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

दरभंगा में मद्य निषेध टीम पर हमला: एएसआई समेत 3 पुलिसकर्मी घायल, गांव में तनाव

आप देख/पढ़ रहे हैं दरभंगा लाइव न्यूज़ | www.darbhangalivenews.com | रिपोर्ट: अफ़ज़ल खान

दरभंगा: जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरौड़ा दलित टोला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब छापेमारी करने पहुंची मद्य निषेध विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला कर दिया।

इस हिंसक घटना में एएसआई सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में एएसआई विनोद कुमार मिश्रा, सिपाही सतीश कुमार और महिला सिपाही शाम्भवी रानी शामिल हैं। सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।


🚨 अवैध शराब की सूचना पर गई थी टीम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि धरौड़ा दलित टोला में अवैध शराब का निर्माण और कारोबार चल रहा है। इसी सूचना के आधार पर मद्य निषेध थानाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार के नेतृत्व में टीम छापेमारी के लिए गांव पहुंची थी।

 


⚠️ विरोध ने लिया हिंसक रूप

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम के पहुंचते ही कुछ ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और भीड़ ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

👮 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुए हमलावर

हमले के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

🔐 इलाके में पुलिस बल तैनात, जांच जारी

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

आप देख/पढ़ रहे हैं दरभंगा लाइव न्यूज़ | www.darbhangalivenews.com


🗣️ बड़ा सवाल

क्या अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस पर हमला संगठित साजिश थी? या फिर स्थानीय विरोध ने अचानक हिंसक रूप ले लिया? इन सवालों के जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
error: Content is protected !!