📍 दरभंगा | वेब डेस्क
दरभंगा के ऑडिटोरियम में आयोजित बिहार दिवस के भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिंड्रेला इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।
विद्यालय की छात्राएँ हिमांशी, माही शेखर, आस्था सिन्हा एवं श्रुतिका शरद पवार ने अपने आकर्षक सांस्कृतिक नृत्य से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से पूरा सभागार गूंज उठा।
इस उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए बच्चों को सम्मानित भी किया गया। दरभंगा के माननीय जिलाधिकारी (डीएम) श्री कौशल कुमार ने विद्यालय के निदेशक श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य पवन कुमार रॉय, तरुणा दास सहित सभी छात्राओं को सम्मानित किया।
यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और बच्चों की प्रतिभा का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती है।








