DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

दरभंगा में SSP की बड़ी बैठक! समन-वारंट लंबित रहने पर सख्त निर्देश, कई थानों के अभियोजन पदाधिकारी तलब

E-Summon App के जरिए कोर्ट के आदेश तय समय में निष्पादित करने का निर्देश, लंबित कुर्की-इश्तिहार की हुई समीक्षा

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) दरभंगा द्वारा मंगलवार को अपने कार्यालय में जिले के विभिन्न थानों के अभियोजन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। बैठक में बहेड़ी, लहेरियासराय, बहेड़ा, बहादुरपुर, सदर, हायाघाट, केवटी, फेकला, सिंहवाड़ा, कमतौल, मनीगाछी, सिमरी, बिरौल, सकतपुर और मब्बी थाना के अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लंबित समन, वारंट, कुर्की और इश्तिहार से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अभियोजन पदाधिकारियों को न्यायालय से प्राप्त आदेशों को तय समय सीमा के भीतर निष्पादित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा के क्रम में E-Summon App पर प्राप्त माननीय न्यायालय के अधिपत्रों के निष्पादन की स्थिति की भी जांच की गई। SSP ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी न्यायालयीय आदेशों को निर्धारित अवधि के अंदर हर हाल में पूरा किया जाए।

इसके साथ ही संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों में तेजी लाने और न्यायालयीय प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *