DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

दरभंगा SSP ने एपीएम थाना का किया औचक निरीक्षण, नवनिर्मित थाना भवन का भी किया निरीक्षण

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी द्वारा APM (अशोक पेपर मिल)थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

थाने में संधारित पंजियों क्रमश:- आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आर०टी०आई पंजी,महिला हेल्प डेक्स, लोकशिकायत पंजी, मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, ओoडीo जाँच, हाजत सुरक्षा, चार्जशीट, स्टेशन डायरी, हाजत पंजी,गिरफ्तारी पंजी,PC रजिस्टर ,समेत अन्य अभिलेखों की जांच की।जांच के क्रम में सभी पंजी को अद्यतन करने के निर्देश दिए गए।साथ ही हत्या, लूट, डकैती, जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये गए। पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फिरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया। थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने,वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया।

अनुसंधानकर्ता को नये आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिया। थाने के विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ता से कांडों के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने, शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिया। कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एवं आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु थानाध्यक्ष APM को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में ही APM (अशोक पेपर मिल)थाना के नवनिर्मित थाना भवन का निरीक्षण करते हुए भवन के संरचना,सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *