दरभंगा। पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) दरभंगा के नेतृत्व में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित कई पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद रहे।
निरीक्षण के क्रम में SSP ने परेड ग्राउंड का जायजा लिया और जवानों को अनुशासन व कार्यकुशलता बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक क्षमता, वर्दी की स्थिति और अनुशासन की भी जांच की गई।
रैतिक परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बनाए रखना और जवानों में अनुशासन व एकरूपता को मजबूत करना है। इस दौरान जवानों को दौड़ और विभिन्न ड्रिल कराई गई, जिससे वे हमेशा ड्यूटी के लिए तैयार रहें।
परेड के दौरान टर्नआउट चेक भी किया गया, जिसमें वर्दी की स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा टोलीवार ड्रिल कराई गई ताकि पुलिस बल में बेहतर तालमेल बना रहे।
इस अवसर पर पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई और सरकारी वाहनों का भी निरीक्षण किया गया। SSP ने संबंधित पदाधिकारियों को व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए।







