दरभंगा। ब्यूरो रिपोर्ट। https://darbhangalivenews.com
दरभंगा। पुलिस केंद्र, लहेरियासराय में आज दिनांक 09 दिसंबर 2025 को रैतिक परेड का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के नेतृत्व में किया गया। परेड निरीक्षण के दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
परेड के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने परेड ग्राउंड का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण, अनुशासन और फिटनेस को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया।
रैतिक परेड के प्रमुख उद्देश्य:
- शारीरिक फिटनेस:
पुलिसकर्मियों को दौड़, मार्च-पास्ट और ड्रिल के माध्यम से शारीरिक रूप से फिट रखने पर जोर दिया गया। - टर्नआउट चेक:
पुलिसकर्मियों की वर्दी, साफ-सफाई और अनुशासन की विस्तृत जाँच की गई। - अनुशासन एवं ड्रिल:
टोलीवार ड्रिल का आयोजन कर एकरूपता और सामंजस्य सुनिश्चित किया गया। - योग प्रशिक्षण:
दरभंगा पुलिस केंद्र में प्रशिक्षणरत पुलिसकर्मियों को मानसिक, शारीरिक और आत्मविकास के लिए योग का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और तनाव प्रबंधन क्षमता में बढ़ोतरी हो सके। - अन्य निरीक्षण:
पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, बैरकों की साफ-सफाई, संसाधनों और वाहनों का भी विस्तृत निरीक्षण किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सतर्कता को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।









