DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

दरभंगा पुलिस एक्शन मोड में! वरीय पुलिस अधीक्षक ने बहेड़ा थाना में की सघन अनुसंधान समीक्षा बैठक

दरभंगा। ब्यूरो रिपोर्ट। https://darbhangalivenews.com

दरभंगा जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा ने बड़ा कदम उठाया है।
दिनांक 13 दिसंबर 2025 को बहेड़ा थाना में थाना के सभी अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की गहन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान थानाध्यक्ष बहेड़ा, पर्यवेक्षी पदाधिकारी सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष ज़ोर देते हुए माननीय न्यायालय से वारंट, इश्तिहार एवं कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी के स्पष्ट निर्देश दिए गए।


📌 थाना निरीक्षण के दौरान इन पंजियों का हुआ अवलोकन

✔️ जमानतीय पंजी
✔️ अजमानतीय पंजी
✔️ कांड दैनिकी पंजी
✔️ आगंतुक पंजी
✔️ पासपोर्ट पंजी
✔️ आरटीआई पंजी
✔️ महिला हेल्प डेस्क
✔️ लोक शिकायत पंजी
✔️ केस डायरी
✔️ वारंट / इश्तिहार / कुर्की पंजी

अवलोकन के बाद सभी पंजियों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।


⚖️ एसएसपी द्वारा दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश

🔹 वारंटियों की त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करें
🔹 लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन
🔹 गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष अनुसंधान पर ज़ोर
🔹 कांड दैनिकी को समय-समय पर अद्यतन रखें
🔹 शराब माफियाओं के क्रय-विक्रय पर सख़्त कार्रवाई
🔹 थाना क्षेत्र में सघन गश्ती बढ़ाने के निर्देश
🔹 डायल 112 से संबंधित मामलों में तत्परता सुनिश्चित करें


🔍 कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की पहल

वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अनुसंधानकर्ताओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी होगी।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!