DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, कादिराबाद में वार्षिक खेल उत्सव–2025 का भव्य शुभारंभ

दरभंगा | न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, कादिराबाद, दरभंगा के प्रांगण में शनिवार, 20 दिसंबर 2025 को वार्षिक खेल उत्सव–2025 का शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल इंजीनियर शाहबाज अली खान ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन अवसर पर अपने संबोधन में वाइस प्रिंसिपल इंजीनियर शाहबाज अली खान ने कहा कि “वार्षिक खेल उत्सव का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्र–छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखना है। खेलकूद सबसे उत्तम औषधि है, जिसका कोई साइड इफेक्ट नहीं, बल्कि केवल लाभ ही लाभ है।”

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दबाव और मानसिक थकान को दूर करने के लिए खेल अत्यंत आवश्यक हैं। खेल न केवल शरीर को फिट रखते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भविष्य संवारा जा सकता है और देश-दुनिया में नाम भी कमाया जा सकता है।

अपने संबोधन में उन्होंने देश के महान खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर (क्रिकेट), मेजर ध्यानचंद (हॉकी), सुनील छेत्री (फुटबॉल), सानिया मिर्जा (टेनिस), विश्वनाथन आनंद (शतरंज), पी.वी. सिंधु (बैडमिंटन), पी.टी. ऊषा (एथलेटिक्स), मैरीकॉम (बॉक्सिंग) और नीरज चोपड़ा (जेवलिन थ्रो) जैसे खिलाड़ियों ने खेल के माध्यम से भारत का नाम रोशन किया है।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। प्रमुख रूप से उपस्थित शिक्षकों में धर्मेंद्र कुमार झा, बालमुकुंद झा, सिद्धांत सिंह, विनय कुमार झा, मोहम्मद हमजा, मोहम्मद अरमान, जबकि शिक्षिकाओं में मिस शिफा परवीन, श्रीमती राखी झा, श्रीमती सुमन कुमारी, श्रीमती रजिया सुल्तान, श्रीमती प्रियंका कुमारी, श्रीमती पिंकी कुमारी, मिस हेमलता, मिस फरनाज एवं श्री मनीष कुमार चौधरी शामिल रहे।

वार्षिक खेल उत्सव के शुभारंभ के साथ ही विद्यालय परिसर में खेल भावना, उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। आने वाले दिनों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!