DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

SSP कार्यालय में जनसुनवाई, छह फरियादियों की सुनी गई समस्याएं; सात दिनों में समाधान का निर्देश

SSP कार्यालय में जनसुनवाई, छह फरियादियों की सुनी गई समस्याएं; सात दिनों में समाधान का निर्देश

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के कार्यालय कक्ष में शुक्रवार, 12 सितंबर 2026 को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं वैधानिक तरीके से समाधान का निर्देश दिया।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, दरभंगा के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर-01, बेंता थाना, पतोर थाना, अंचलाधिकारी (CO) एवं बहादुरपुर थाना, विशनपुर थाना तथा सकतपुर थाना से संबंधित कुल छह फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने को कहा गया।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पिछली शिकायतों की भी हुई समीक्षा

जनसुनवाई के दौरान पिछली बार प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को लंबित मामलों में समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने की हिदायत दी।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

पुलिस प्रशासन के अनुसार, जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका शीघ्र और विधिसम्मत समाधान सुनिश्चित करना है। यह प्रक्रिया आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी, ताकि नागरिक अपनी समस्याएं पुलिस प्रशासन के समक्ष रख सकें और उनका समयबद्ध समाधान हो सके।

MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *