DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

दरभंगा के न्यू होराइजन स्कूल के 3 शिक्षकों को मिला Best Teacher Award, स्कूल परिवार ने दी बधाई

न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल के तीन शिक्षकों को मिला बेस्ट टीचर अवार्ड, स्कूल परिवार ने दी बधाई

दरभंगा। न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, अलफगंज, कादिराबाद, दरभंगा के लिए गौरव का क्षण सामने आया है। स्कूल के तीन शिक्षकों शाहबाज़ अली खान, धर्मेंद्र कुमार और मनीष कुमार चौधरी को बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर एवं सीओई हेड द्वारा तीनों शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

तीन शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड मिलने पर न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती तलत आरा बेगम समेत पूरे स्कूल परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। इस अवसर पर स्कूल परिवार ने संस्था को और मजबूत बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

‘शिक्षक स्कूल की आत्मा हैं’ : तलत आरा बेगम

स्कूल की प्रिंसिपल तलत आरा बेगम ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक स्कूल के विकास और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की ईमानदारी, मेहनत और समर्पण से ही संस्था को लगातार मान-सम्मान मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षक इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करते रहेंगे, जिससे अभिभावकों और माता-पिता का स्कूल के प्रति भरोसा हमेशा कायम रहे।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

मिठाई खिलाकर मनाई खुशी

तीन शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड मिलने की खुशी में स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर सभी लोगों का मुंह मीठा कराया गया। स्कूल परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी और सम्मानित शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्कूल परिवार ने कहा कि शिक्षकों को मिला यह सम्मान न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल परिवार के लिए गर्व का विषय है।

MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *