दरभंगा: CBSE Board 12th Result 2026 में दरभंगा के कादिराबाद स्थित New Horizon Public School के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्कूल परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती तलत आरा बेगम ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में यही बच्चे भारत का नया इतिहास लिखेंगे।
उन्होंने विद्यार्थियों को लगातार मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज और देश के लिए उदाहरण बनना चाहिए।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को भी शुभकामनाएं दीं तथा इस सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत और समर्पण को दिया।
कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल इंजीनियर शाहबाज अली खान, धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार झा, मनीष कुमार चौधरी, राखी झा, सुमन कुमारी, सिद्धांत सिंह, अरमान अहमद, रजिया सुल्तान और सिफा परवीन सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।








