DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

अवैध शराब के खिलाफ दरभंगा पुलिस की सख्त कार्रवाई, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अभियुक्त गिरफ्तार

छापेमारी में देशी शराब बरामद, NBW वारंटी समेत कई अभियुक्त गिरफ्तार

दरभंगा। नासिर हुसैन। दरभंगा लाइव न्यूज़

बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से दरभंगा पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर निर्णायक कार्रवाई करते हुए अलग–अलग थाना क्षेत्रों से अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।


तिलकेश्वर थाना की बड़ी कार्रवाई

गुप्त सूचना के आधार पर तिलकेश्वर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महिषौत में छापेमारी कर 07 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहन कुमार यादव, पिता अशोक यादव, निवासी महिषौत, थाना तिलकेश्वर, जिला दरभंगा के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से शराब जब्त कर अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

बडगांव थाना क्षेत्र में NBW वारंटियों की गिरफ्तारी

वहीं दूसरी ओर, माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में बडगांव थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के खटवाड़ा गांव में छापेमारी कर तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में—

  • लालबाबू सहनी, पिता डोमी सहनी
  • रामगुलाम चौपाल, पिता दरबाड़ी चौपाल
  • नरेश चौपाल, पिता अजब चौपाल
    तीनों निवासी खटवाड़ा, थाना बडगांव, जिला दरभंगा हैं।

पुलिस का सख्त संदेश

दरभंगा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध शराब से जुड़े किसी भी गतिविधि में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और लगातार छापेमारी अभियान चलता रहेगा।

👉 शराबबंदी, अपराध और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें हमारे हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के साथ।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *