DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

Pre-OTSE प्रतिभा खोज परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न, कई छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

दरभंगा। डेस्क। दरभंगा लाइव न्यूज़ 
ओमेगा स्टडी सेंटर द्वारा आयोजित Pre-OTSE (Pre Omega Talent Search Examination) का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के डायरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Pre-OTSE का उद्देश्य प्रतिभा को पहचानना: सुमन कुमार ठाकुर

मीडिया को संबोधित करते हुए डायरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि Pre-OTSE परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनमें आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें भविष्य की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे IIT और NEET के लिए प्रारंभिक स्तर से तैयार करना है।
उन्होंने कहा कि यह परीक्षा OTSE से पहले आयोजित की जाती है, जिसमें संस्थान के छात्र-छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसके बाद OTSE परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी को प्रस्तावित है।

अभिभावकों ने की ओमेगा स्टडी सेंटर की सराहना

पुरस्कार वितरण समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। उन्होंने ओमेगा स्टडी सेंटर द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाएं बच्चों को आगे बढ़ने और लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करती हैं।

OTSE-2026 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी

संस्थान के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि OTSE-2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया वर्तमान में जारी है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतियोगी माहौल में स्वयं को परखने का अवसर मिल सकेगा।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ और विद्यार्थियों में आगामी परीक्षाओं को लेकर नया जोश देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!