DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

अलीनगर में अग्नि पीड़ित परिवार को जन कल्याणकारी मंच ने पहुंचाई राहत सामग्री

अलीनगर (दरभंगा)। प्रखंड मुख्यालय के काजिमपुर रही टोला निवासी अग्नि पीड़ित जगदीश मुखिया के परिवार के बीच जन कल्याणकारी सह शिक्षा विकास मंच, श्यामपुर की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। मंच द्वारा अग्नि पीड़ित की पत्नी शांति देवी एवं परिजनों को चावल, आटा, दाल, सरसों तेल, आलू, प्याज, नमक एवं बिस्कुट आदि आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

राहत वितरण कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष निर्भय यादव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार देव सहित अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि 24 दिसंबर की रात हुई अगलगी की घटना में जगदीश मुखिया का फूस एवं एस्बेस्टस से निर्मित तीन कमरों का आवासीय सह मवेशी मकान पूरी तरह जलकर स्वाहा हो गया था, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

भीषण ठंड के बीच अग्नि पीड़ित परिवार फिलहाल पड़ोसियों के घर में शरण लिए हुए है। मंच के सदस्यों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *