DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

सी. एम. साइंस कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों ने की नाला की सफाई

साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन चला व्यापक सफाई अभियान

दरभंगा। सी. एम. साइंस कॉलेज, दरभंगा की एन.एस.एस. इकाई द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन महाविद्यालय परिसर में स्थित नाला की व्यापक साफ-सफाई की गई। इस अभियान में महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अभियान के दौरान नाले में जमी गंदगी, काई तथा आसपास फैले कूड़ा-कचरा को हटाकर परिसर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने का प्रयास किया गया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलायी।

यह स्वच्छता अभियान महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह की सक्रिय अगुवाई में संचालित किया जा रहा है।

अभियान में एन.एस.एस. टीम के सक्रिय सदस्य
डॉ. निधि झा, डॉ. रश्मि रेखा, डॉ. अंशु सिन्हा, डॉ. रवि रंजन, डॉ. तालिब खान, डॉ. इरशाद अहमद
के साथ-साथ महाविद्यालय के शिक्षक
डॉ. दिनेश प्रसाद साह, डॉ. ऋचा, डॉ. यू. के. दास, डॉ. अभय सिंह, डॉ. सुजीत चौधरी, डॉ. अभिषेक, डॉ. बी. डी. तिपाठी, डॉ. पंकज चौधरी, डॉ. पूजा, डॉ. अवध बिहारी, डॉ. सुमनदीप कौर, डॉ. सत्येंद्र कुमार झा, डॉ. हर्षा कश्यप एवं डॉ. विनीता
ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

मौके पर प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छ परिसर न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण के निर्माण में भी अत्यंत सहायक होता है।

वहीं एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. युगेश्वर साह ने स्वयंसेवकों की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान छात्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

लगातार दूसरे दिन इस अभियान को सफल बनाने में एन.एस.एस. स्वयंसेवक
अविनाश, काम्या, ज़ोहा, अंकित, मेहविश, राखी, इकरा, स्नेहा, अविनाश झा, किरण एवं आयुष
ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया और महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *