DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

NBW वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान जारी

दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दरभंगा। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के तहत पुलिस ने दो वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में

  1. विकास यादव एवं

  2. कृष्णा यादव,
    दोनों पिता स्व० प्रेम यादव, साकिन शोभेपट्टी, थाना अशोक पेपर मिल, जिला दरभंगा शामिल हैं। यह कार्रवाई अशोक पेपर मिल थाना द्वारा की गई।


इसी क्रम में अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु दरभंगा पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर
10 लीटर देशी चुलाई शराब तथा 750 एमएल विदेशी शराब बरामद की।

वहीं जमालपुर थाना पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए
06 लीटर देशी शराब जब्त की तथा
एक महिला अभियुक्ता शहनाज बेगम, पति मोहम्मद कुर्बान, साकिन अमृत नगर, थाना जमालपुर, जिला दरभंगा को गिरफ्तार किया।

यह कार्रवाई सिंहवाड़ा एवं जमालपुर थाना द्वारा संयुक्त रूप से की गई।


इसके अतिरिक्त माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के तहत एक अन्य कार्रवाई में

  1. परमानंद सिंह, पिता देवकी लाल सिंह

  2. रामचन्द्र सिंह, पिता स्व० जगत सिंह
    दोनों साकिन कोपराह,
    तथा

  3. मोहम्मद मिसरुल, पिता मोहम्मद मुसलीम, साकिन केथवाड़ा,
    सभी थाना सकतपुर, जिला दरभंगा को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

यह कार्रवाई सकतपुर थाना पुलिस द्वारा की गई।


पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!