DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

Darbhanga News: लहेरियासराय थाना कांड 529/26 में 3 सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं, SSP से गुहार

लहेरियासराय थाना कांड 529/26: 3 सप्ताह बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं, पीड़ित परिवार ने SSP से लगाई गुहार

नाबालिग से छेड़छाड़, मारपीट और जबरन ले जाने के प्रयास का आरोप; परिवार ने अब धमकी दिए जाने का भी लगाया आरोप

दरभंगा: लहेरियासराय थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़, मारपीट और जबरन घर से ले जाने के प्रयास से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के तीन सप्ताह से अधिक समय बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने अब दरभंगा के SSP से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

मामला लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 से जुड़ा है। पीड़ित परिवार की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार, प्राथमिकी में शेर मोहम्मद भीगो निवासी मो. जफर के चार पुत्र आरिफ, मो. कैफ, मो. अरशद और मो. राशिद तथा इसी मोहल्ले के लल्लू के पुत्र मो. वसीम को नामजद किया गया है।

घर पहुंचकर मारपीट और जबरन ले जाने का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि नाबालिग लड़की के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार किया जाता था। परिवार के अनुसार, विरोध करने पर आरोपित पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की तथा नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया।

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

तीन सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने का दावा

पीड़ित परिवार का कहना है कि FIR दर्ज हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन नामजद आरोपियों में से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार ने दावा किया है कि गिरफ्तारी नहीं होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि अब नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार को धमकी दी जा रही है। परिवार ने पीड़िता की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पूरे मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

SSP से कार्रवाई की मांग

पीड़ित परिवार ने मीडिया के माध्यम से दरभंगा SSP जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। परिवार ने कांड संख्या 529/26 में नामजद मो. वसीम, आरिफ, मो. कैफ, मो. अरशद और मो. राशिद की गिरफ्तारी की मांग की है।

परिवार ने साथ ही धमकी दिए जाने के आरोप की भी जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नोट: खबर में लगाए गए आरोप पीड़ित परिवार/आवेदन में किए गए दावों पर आधारित हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पुलिस की जांच और आधिकारिक पक्ष का इंतजार है।

MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *