DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

कुशेश्वरस्थान में नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत

नदी किनारे भैंस चरा रहे 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

दरभंगा: संवाददाता (DMCH), अफजल खान | DarbhangaLiveNews.com

कुशेश्वरस्थान स्थित नदी थाना क्षेत्र के उसरी वार्ड नंबर-4 में रविवार देर शाम नदी में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र कुमार यादव के पुत्र पिंकेश कुमार के रूप में हुई है। पिंकेश सातवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

भैंसों को घर ले जाने के दौरान फिसला पैर

मृतक के मामा प्रवीण कुमार यादव के अनुसार, रविवार को पिंकेश नदी किनारे भैंस चरा रहा था। शाम होने पर वह भैंसों को घर वापस लाने के लिए हांक रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चला गया।

पिंकेश को नदी में डूबता देखकर आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोर को पानी से बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत की। हालांकि, जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी।

सातवीं कक्षा में पढ़ता था पिंकेश

परिजनों ने बताया कि पिंकेश पढ़ाई में तेज और शांत स्वभाव का था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। किशोर की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

परिजनों ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *