DARBHANGA LIVE NEWS / दरभंगा लाइव न्यूज़

DARBHANGA LIVE NEWS I दरभंगा लाइव न्यूज़

दरभंगा: बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोप-गुट ने डीईओ विद्यानंद ठाकुर का किया भव्य स्वागत

दरभंगा | DARBHANGA LIVE NEWS
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोप-गुट) के जिला सचिव मो. शाहनवाज आलम के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विद्यानंद ठाकुर से शिष्टाचार मुलाकात कर पाग, माला, चादर एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर जिला सचिव मो. शाहनवाज आलम ने कहा कि दरभंगा की धरती पर श्रीमान का हार्दिक अभिनंदन है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री विद्यानंद ठाकुर के सौम्य व्यक्तित्व, दीर्घकालीन कार्यानुभव, प्रशासनिक दक्षता और सकारात्मक दृष्टिकोण से जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि डीईओ का कार्यकाल सफल, समन्वयपूर्ण एवं अत्यंत फलदायी सिद्ध हो तथा शिक्षकों और शिक्षा विभाग के बीच बेहतर तालमेल स्थापित हो।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में संघ के वरीय उपाध्यक्ष कार्तिक कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार ठाकुर, फतह आलम, संतोष मंडल सहित अन्य शिक्षक नेता उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की और शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।

MD SHAMSHAD
Author: MD SHAMSHAD

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *